रविवार, 15 फ़रवरी 2015

दिल्ली चुनाव

कुछ दिन पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा आया। नतीजे के दिन मैं प्रधानमंत्री के संसदिय क्षेत्र वाराणसी में था। जैसे जैसे दिन चढ रहा था उसी तरह गीनती की तेजी भी बढ रही थी और नया नया सीट खुल रहा था। फिर शुरु हुआ सीटो पर हार जीत का सील सीला। इन सब के बीच जो सबसे मजेदार चीज था वह यह था की सुझान के दरम्यान किसी को यह विश्वाश नही हो रहा था की दिल्ली में बीजेपी हार रही है और आप की सरकार आ रही है। बहुत से लोग तो यह भी कह रहे थे की यह शुरुआत है आगे देखना क्या होता है पर हुआ कुछ नही, हुआ भी वही जो होना था आप की सरकार बन गई। आप पुरी बहुतम में तो आ गई पर इन लोगो ने एक नसीहत भी बीजेपी को दे डाली की बहुत घंमड हो गया था इसका हारना जरुरी है और अगले ही छन कह रहे है की ये आप की सरकार आठ महिने से ज्यादा नही चलेगी। केंद्र सरकार उसे आठ महिने से ज्यादा नही चलने देगी। यह किस आधार पर कह रहे थे यह हमें नही समझ में आ रहा था। खैर जो भी हो वो एक बात और कह रहे थे की केंद्र सरकार उन्हे काम करने की पुरी आजादी नही देगी और पैसे के मामले में भी उसे बहुत अड़चन पैदा करेगी। जिसका आज एक वानगी देखने को मिल ही गया। आज प्रधानमंत्री ने कह ही दिया की जिस सरकार के पास अपनी बीजली न हो वह किसी राज्य की बिजली को कैसे माफ कर सकती है।
इस हार जीत से बीजेपी को बहुत कुछ सीखने की जरुरत है, इस चुनाव में बीजेपी का एक दुसरा चेहरा भी देखने को मिला जिसमें बीजेपी में आपसी तनाव देखने को मिला बीजेपी में मोदी के आने से लगा था की सब कुछ सही रहेगा पर इसमें भी सत्ता आने के बाद सब कुछ सही नही होने लगा है।
दिल्ली के बाद अब सबकी निगाह बिहार पर होगी क्योकि बीजेपी यहा पर अपनी जीत तय कर के यह दिखाने की कोशिश करेगी की पार्टी में सब कुछ सही चल रहा है और हम इस देश पर राज कर सकते है। वही आप आमदी की तरह जनता दल परिवार उसको रोक कर अपने आप को केजरीवाल कहलाने की कोशिश में लगे है अब तो आने बाला वक्त ही बतायेगा की जनता किस पर भरोसी जताती है और क्या करती है।
वैसे बिहार के चुनाव में सब कुछ अलग होगा दिल्ली के चुनाव से और यहा तीन पांच के सारे धर्म अपना लिये जाएंगे। और अपनाते भी रहे है कई दिनो से।