1962 के भारत चीन युद्ध को कौन भूल सकता है। यह एक मात्र ऐसी लड़ाई थी जिसे भारत अपने पड़ोसी देश से हार गया था। इसके बाद भारत आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हो गया था। इसकी कमजोरी का फायदा बहुत से देशों ने उठाने की कोशिश की लेकिन भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी चालाकी और सुझ बुझ का परिचय देते हुए भारत को इस संकट की घड़ी से उबार कर बाहर निकाला।
भारत अभी 1962 के युद्ध से उबरा भी नहीं था कि 1965 में पाकिस्तान ने युद्ध कर दिया। इस समय देश में आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब थी। देश अकाल की मार झेलने की स्थिति में था। खाने के लिए अनाज विदेशों से मंगवाने पड़ रहे थे। 5 अगस्त 1965 को 30 हजार पाकिस्तानी सैनिक एलओी पर करके कश्मीर में घुस गए। भारतीय सेना के जबांजों ने इसका मुंहतोड़ जवाज दिया। 6 सितंबर 1965 को भारतीय सेना सेना ने लाहौर तक कब्जा कर लिया। पाकिस्तान के 90 टैंक ध्वस्त कर दिए। भारत के पास अनाजों की कमी थी इसीलिए भारत अमेरिका से लाल गेंहूं का आयात करता था। इस समय अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को धमकी देते हुए कहा था कि आप युद्ध बंद कर दे लेकिन प्रधानमंत्री ने युद्ध जारी रखा। इसके बाद शास्त्री जी ने अमेरिका से गेहूं लेने से मना कर दिया। देश की स्थिति और भारत पर विदेशी राज्यों द्वारा दवाब बनाने को लेकर प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 1965 में दिल्ली के रामलीला मैदान में इन्होंने लोगों को नारा दिया- जय जवान जय किसान का। उन्होंने लोगों से अपील किया था कि सप्ताह में एक दिन का उपवास करें और उन्होंने उपवास करना शुरू भी कर दिया था। इनका मानना था कि अगर हम सप्ताह में एक दिन का खाना छोड़ देते है तो उससे देश में कितने लोग खाना खा सकते है।
इस नारे में यूं हुआ बदलाव
साल 1998 देश के प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी यह वह साल था जब भारत रक्षा के क्षेत्र में अपने आप को मजबूत कर रहा था। इसी समय वाजपेयी जी के नेतृत्व में राजस्थान के पोकरण में परमाणु परीक्षण किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को एक और नारा दिया जय जवान जय किसान जय विज्ञान।


