गुरुवार, 14 मार्च 2019

जानिए जिसने सवर्णों के लिए सेना बनाई, और लड़ाई लड़ी



भोजपुर जिले के खोपिरा गांव में जन्मा यह इंसान इच्छा शक्ति का मजबूत व्यक्ति था। कहा जाता है जो यह सोंचता था उसके बारे में करने की हिम्मत भी रखता था। इसी का परिणाम था वह अपने पंचायत में मुखिया बना था। इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि सवर्ण समाज के बचाव के  लिए इसने एक सेना  भी बनाया था।

उस समय के लोग बताते है कि नक्सलीयों और बड़े किसानों के बीच खुब लड़ाई होती थी। नकस्ली बड़े किसानों के घर लूट ले जाते थे। लूट की घटनाओं से बरमेसर मुखिया का जन्म हुआ।


सितंबर 1994 में बरमेसर मुखिया के नेतृत्व में जो सगंठन बना उसे रणवीर सेना के के नाम से जाना गया। यह सेना अगड़ी जाती के किसानों के समर्थन और उनके नेतृत्व में बनी थी। उस समय इस संगठन को भूमिहार किसानों की निजी सेना कहा जाता था।

इस सेना की खूनी भिड़ंत अक्सर नक्सली संगठनों से हुआ करती थी। दोनों एक दूसरे के वर्चस्प की लड़ाई हो गई। हत्या की घटना एक दूसरे को ऊंचा और नीचा दिखाने के काम आने लगी।


नब्बे के दशक में रणवीर सेना और नक्सली संगठनों ने एक दूसरे के ख़िलाफ़ की बड़ी कार्रवाईयां भी कीं

सबसे बड़ा लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार एक दिसंबर 1997 को हुआ था जिसमें 58 दलित मारे गए थे।

इस घटना ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की जातिगत समस्या को उजागर कर दिया था। इस घटना में भी मुखिया को मुख्य अभियुक्त माना गया था।

ये नरसंहार 37 ऊंची जातियों की हत्या से जुड़ा था जिसे बाड़ा नरसंहार कहा जाता है। बाड़ा में नक्सली संगठनों ने ऊंची जाति के 37 लोगों को मारा था जिसके जवाब में बाथे नरसंहार को अंजाम दिया गया।

इसके अलावा मुखिया बथानी टोला नरसंहार में अभियुक्त थे जिसमें उन्हें पटना के एक्सीबिजन रोड गिरफ्तार किया गया। और वो जेल में नौ साल रहे।

बथानी टोला मामले में सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि मुखिया फरार हैं जबकि मुखिया उस समय जेल में थे। इस मामले में मुखिया को फरार घोषित किए जाने के कारण सज़ा नहीं हुई और वो आठ जुलाई 2011 को रिहा हुए। बाद में बथानी टोला मामले में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी.

277 लोगों की हत्या से संबंधित 22 अलग अलग आपराधिक मामलों (नरसंहार) में इन्हें अभियुक्त माना जाता था। इनमें से 16 मामलों में उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था। बाकी छह मामलों में ये जमानत पर थे।

जब वो जेल से छूटे तो उन्होंने 5 मई 2012 को अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान संगठन के नाम से संस्था बनाई और कहते थे कि वो किसानों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

जब मुखिया आरा में जेल में बंद थे तो इन्होंने बीबीसी से इंटरव्यू में कहा था कि किसानों पर हो रहे अत्याचार की लगातार अनदेखी हो रही है।

मुखिया का कहना था कि उन्होंने किसानों को बचाने के लिए संगठन बनाया था लेकिन सरकार ने उन्हें निजी सेना चलाने वाला कहकर और उग्रवादी घोषित कर के प्रताड़ित किया है।

उनके अनुसार किसानों को नक्सली संगठनों के हथियारों का सामना करना पड़ रहा था।


                                                                                                                                    आभार-बीबीसी हिंदी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें